चीनी से ऊर्जा प्राप्त करने वाला यह सेंसर शरीर के जैविक संकेतों की निगरानी करता है, जिसके जरिये वे बीमारियों का पता लगा पाता है।
वाशिंगटन [प्रेट्र]। भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में एक दल ने ऐसा इंप्लांटेबल सेंसर विकसित किया है, जो बीमारियों का पता लगाकर उसे रोकने और इलाज करने में मददगार साबित हो सकता है। चीनी से ऊर्जा प्राप्त करने वाला यह सेंसर शरीर के जैविक संकेतों की निगरानी करता है, जिसके जरिये वे बीमारियों का पता लगा पाता है।
अमेरिका में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर सुभांशु गुप्ता और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया यह सेंसर जैव ईंधन कोशिका और रक्त में मौजूद ग्लूकोज की मदद से काम करता है। आइईईई ट्रांजेक्शन ऑफ सर्किट्स एंड सिस्टम्स नामक जर्नल में इस आविष्कार के बारे में विस्तार से प्रकाशित किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह सेंसर इलेक्ट्रॉनिक्स और जैव ईंधन कोशिका का अद्वितीय एकीकरण है, जिसमें उच्च संवेदनशीलता वाले शारीरिक और जैव रासायनिक संकेतों का पता लगाया जाता है।
Leave a Reply