निचले स्तरों से सेंसेक्स में करीब 500 अंक का सुधार हुआ
कारोबार के दौरान यह 400 अंक लुढ़क गया था
निचले स्तरों से खरीदारी के चलते बाजार में बढ़त आई
रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.06 पर बंद
मुंबई. तीन सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स 97.39 अंक की बढ़त के साथ 34,474.38 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 31.60 प्वाइंट ऊपर 10,348.05 पर हुई। निचले स्तरों से खरीदारी की वजह से बाजार में बढ़त आई। उधर, रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.06 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल में गिरावट आने से तेल कंपनियों के शेयर फायदे में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल से 83 डॉलर पर आ गया।
शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। लेकिन, कुछ ही देर में सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी में भी 100 प्वाइंट की गिरावट आई। निचले स्तरों से बाजार में फिर रिकवरी हुई।
रुपया फिर 74 के नीचे फिसला
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को फिर से 74 के नीचे फिसल गया। यह 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.06 पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 74.23 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, क्लोजिंग 73.76 पर हुई थी। डॉलर की मांग बढ़ने और विदेशी निवेशकों की फंड निकासी की वजह से रुपये में गिरावट आई।
Leave a Reply